PM Modi Cabinet 3.0 : अटल सरकार में बुलंदी पर था बिहार, आज तक नहीं मिली इस मंत्रालय की कमान; अब मोदी 3.0 से आस

वाजपेयी से पहले इंदिरा गांधी और चौधरी चरण सिंह की सरकार में भी रक्षा और विदेश मंत्रालय (External Affairs Ministry) के नेतृत्व का अवसर बिहार को मिला था। गृह मंत्रालय (Home Ministry) में तो राज्य मंत्री से अधिक की उपलब्धि आज तक नहीं मिली।

बहरहाल, हिस्से में आए मंत्रालयों से ही बिहार को अपने हित में सम्यक पहल की अपेक्षा है। ये रही बिहार की केंद्र में सबसे बड़ी उपलब्धि बिहार की सर्वोत्तम उपलब्धि जगजीवन राम के नाम दर्ज उप प्रधानमंत्री (Deputy Prime Minister) का पद है।

नेहरू से लेकर जनता सरकार तक वे कई महत्वपूर्ण ओहदों पर रहे। उनमें प्रथम वरीयता वाले शीर्ष चार मंत्रालयों में से एक रक्षा मंत्रालय (Defense Ministry) का नेतृत्व भी है।

बाद में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जार्ज फर्नांडिस भी रक्षा मंत्री बने। उनके साथ बिहार से दूसरे दिग्गज यशवंत सिन्हा को वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की कमान मिली थी।

वह वर्ष 1998 से 2002 का काल-खंड था।

उस समय जार्ज नालंदा के सांसद थे और यशवंत राज्यसभा के सदस्य। उसके बाद इन दोनों मंत्रालयों में बिहार इस मुकाम तक नहीं पहुंचा।

केंद्रीय गृह मंत्री का पद (Home Minister) तो बिहार में खाते में आज तक नहीं आया। परंतु, 170 दिनों तक विदेश मंत्री रहने की उपलब्धि श्यामनंदन मिश्र ने दर्ज कराई है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।