- होम >>
PM Modi Roadshow in Patna LIVE: पटना में PM मोदी का भव्य रोड शो, सड़कों पर उमड़ी भीड़; नीतीश-सम्राट भी दिखे साथ, Video
- न्यूज़
- Sunday | 12th May, 2024
, पटना। गर्मी के सामान्य रविवार को राजधानी पटना की जिन सड़कों पर सूर्यास्त के बाद चहल-पहल होती थी, वे आज दोपहर दो बजे से ही उत्साह व उल्लास में डूबी हुईं थीं।
गोधूलि बेला में भट्टाचार्या रोड से गांधी मैदान स्थित उद्योग भवन तक प्रस्तावित रोड शो में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब डेढ़ घंटे बाद 7 बजकर 20 मिनट पर एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे।
इसी के साथ उमस भरी गर्मी में घंटों से उनकी एक झलक पाने का इंतजार कर रहे लोगों का उत्साह आसमान छूने लगा।
मोदी-मोदी और जय श्रीराम के नारों से आकाश गुंजायमान हो गया।
शंखध्वनि से गुंजायमान हुई पटना भगवा पगड़ी व कपड़ों में सौ से अधिक महिलाएं, बैरिकेडिंग में भगवा कपड़े पहने सैकड़ों लोगों के साथ शंखध्वनि के साथ ज्यों-ज्यों प्रधानमंत्री का रथ आगे बढ़ा, बैरिकेडिंग के पीछे से राजधानीवासी भी पीछे चलने लगे। सड़क पर रथ और दोनों किनारों पर मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों के साथ लोगों की भीड़ अपने प्यार व समर्थन का विश्वास दिला रहे थी। पीएम मोदी भी किसी को निराश नहीं कर रहे थे, उम्र को भूल वे लगातार छत-छज्जों से लेकर सड़क के किनारे तक के जनसैलाब में अधिक से अधिक लोगों की नजरों से नजरें मिलाकर अपने दिल का संदेश उन तक पहुंचाते दिखे।
जिससे भी मोदी की नजरें चार हुईं, उस व्यक्ति का उत्साह इस कदर बढ़ गया कि वे अपने स्थान से उछलते दिखे। मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठी राजधानी महिलाएं उनके स्वागत में नृत्य करतीं तो युवा अपनी बुलंद आवाज में मोदी-मोदी व मोदी जिंदाबाद के नारों से आकाश को दहलाने का प्रयास करते दिखे।
लोगों के इस उत्साह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इतने अभिभूत हुए कि उनके हाथों में भी कमल देखा गया। रोड शो में रथ पर मोदी के बाएं ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो दाएं ओर पटनासाहिब के प्रत्याशी व पूर्व विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद तो पीछे उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी थे। बिना विश्राम किए रोडशो करने पहुंच गए प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में सभा को संबोधित कर प्रधानमंत्री निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे देर से करीब पौने सात बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।