- होम >>
PM Modi Roadshow in Patna: पीएम मोदी ने पटना में रचा इतिहास, नीतीश भी रहे मौजूद; भगवामय रोडशो में दिखा अद्भुत नजारा
- न्यूज़
- Sunday | 12th May, 2024
राज्य ब्यूरो, पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार की शाम दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचते ही इतिहास रच दिया।
पटना में पहले प्रधानमंत्री का दो किमी लंबा भव्य रोड शो हुआ।
पीएम नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्हों पटना में कोई रोड शो किया।
भट्टाचार्य रोड चौराहे के निकट से शुरू हुआ रोड-शो कदमकुआं, साहित्य सम्मेलन, ठाकुरबाड़ी रोड, बाकरगंज होते हुए गांधी मैदान के उद्योग भवन के पास संपन्न हुआ।
शाम 7:20 में शुरू हुआ रोड शो लगभग 8:30 बजे तक चला।
इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ भव्य भगवा रथ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी एवं पटना साहिब के प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद ने जनता से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।
भगवा रथ पर सवार मोदी के स्वागत में राजधानी तिरंगा रोशनी से नहाई नजर आई। दिवाली की तरह सजे दिखे पटना के घर प्रधानमंत्री के स्वागत में सड़क के दोनों किनारे लोगों ने अपने घरों को दिवाली की तरह सजाने का भरसक प्रयास किया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।