- होम >>
Prashant Kishor: प्रशांत किशोर अब कभी नहीं करेंगे ये काम, लोकसभा रिजल्ट से हैरान PK ने कर दिया बड़ा एलान
- न्यूज़
- Friday | 7th June, 2024
प्रशांत किशोर ने यह भी घोषणा की कि अब वह चुनावों में सीटों का पूर्वानुमान लगाने की कोई भविष्यवाणी नहीं करेंगे। इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सीटों की भविष्यवाणी को लेकर हुई गलती को स्वीकार किया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि इस चुनाव में मैं और मेरे जैसे पोलस्टर की भविष्यवाणी गलत साबित हुई है।
मैं इसके लिए माफी मांगने के लिए तैयार हूं। प्रशांत किशोर से जब यह पूछा गया कि क्या वह इस तरह की भविष्यवाणी आगे भी करते रहेंगे, तो उन्होंने कहा कि मैं अब चुनावों में सीटों को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं करूंगा। बता दें कि प्रशांत किशोर को एक प्रतिष्ठित चुनावी रणनीतिकार के तौर पर जाना जाता है।
हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर किया गया उनका विश्लेषण पूरी तरह गलत साबित हुआ है। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि भाजपा पहले से अच्छा प्रदर्शन करेगी।
प्रशांत ने कहा था कि भाजपा के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी होने के बावजूद 2019 के चुनाव से बेहतर प्रदर्शन करेगी।
पीके ने कहा था कि भाजपा को एक बार फिर 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। लेकिन, उनकी भविष्यवाणी पूरी तरह से गलत साबित हुई है।
इस चुनाव में भाजपा को जहां सिर्फ 240 सीटें मिली हैं, वहीं एनडीए भी 293 पर सिमट गई है। यह भी पढ़ें: Ara Lok Sabha Result 2024: RK सिंह के हार की बड़ी वजह आ गई सामने इस 10% के अंतर ने मोदी के मंत्री दे दी चौंकाने वाली मात Land For Job Scam: लोकसभा चुनाव खत्म होते ही एक्शन में CBI, Lalu Yadav के खिलाफ दाखिल कर दी फाइनल चार्जशीट ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।