- होम >>
Rahul Gandhi: `परमात्मा के कहने पर अडानी-अंबानी को...` राहुल गांधी ने PM मोदी पर कसा तंज, जनता से किए ये वादे
- न्यूज़
- Monday | 27th May, 2024
पीएम मोदी पर बोला हमला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनके नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संविधान व आरक्षण में बदलाव की मंशा से 400 पार का नारा दिए हुए है, क्योंकि उसे देश की सार्वजनिक संपत्ति कुछ धन्नासेठों के हवाले करनी है। आश्चर्यजनक यह कि मोदी इसके लिए भी शानदार बहाना ढूंढ़ लेंगे।
अगर पूछा जाए कि उन्होंने अडानी-अंबानी को इतना धन क्यों दे दिया तो वे कहेंगे कि परमात्मा का आदेश था।
राम-रहीम को राजनीति में उन्होंने इस कदर लपेट दिया है। सोमवार को राहुल ने पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अंशुल अविजीत के पक्ष में खुसरूपुर में जनसभा की।
उसके बाद पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र में राजद की डॉ. मीसा भारती के समर्थन में पालीगंज और आरा से भाकपा (माले) के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के लिए जगदीशपुर में उनकी चुनावी सभाएं हुईं।
इन तीनों क्षेत्रों में आईएनडीआईए का मुकाबला राजग में भाजपा के प्रत्याशियों से है। राहुल के प्रहार में एकरूपता का बताया कारण राहुल के प्रहार में एकरूपता का यह भी एक कारण रहा, क्योंकि निशाने पर स्वाभाविक प्रतिद्वंद्वी भाजपा थी।
ऐसे में राहुल के शब्द सधे हुए तीर की तरह विरोधियों को बिंधते गए।
कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि मोदीजी अब तो लंबा-लंबा भाषण देना बंद कीजिए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।