Rail News : अब स्टेशन पर टिकट के लिए नहीं लगनी पड़ेगी लंबी लाइन, रेलवे विभाग करने जा रहा ये काम; पढ़ें डिटेल

टिकट के लिए अब नहीं लगेगी यात्रियों की कतार टिकट के लिए अब स्टेशनों के काउंटर पर यात्रियों की लंबी कतार नहीं लगेगी।

कतार खत्म करने के लिए 43 स्टेशनों पर 127 एटीवीएम लगाई जाएंगी।

इससे यात्रियों को टिकट लेने में सुविधा होगी। यात्री 24 घंटे इस सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

नई एटीवीएम में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा चुनने की सुविधा है।

इस मशीनों पर यात्री स्वयं टिकट ले सकते हैं। दानापुर मंडल के 13 स्टेशनों लगी मशीन दानापुर मंडल के 13 स्टेशनों पर कुल 38 एटीवीएम लगाई गई हैं।

दानापुर मंडल के पटना जंक्शन, राजेन्द्रनगर, दानापुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, मोकामा, जहानाबाद, दिलदारनगर, पटना साहिब, झाझा, बिहारशरीफ एवं लखीसराय स्टेशन पर एटीवीएम लगाई गई हैं। वहीं, सोनपुर मंडल के हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, खगड़िया, सोनपुर, मानसी, नवगछिया, बेगूसराय स्टेशन पर एटीवीएम लगाई गई हैं।

समस्तीपुर मंडल के समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, रक्सौल, बेतिया, बापूधाम, मधुबनी, नरकटियागंज एवं सीतामढ़ी में एटीवीएम लगाई गई हैं। डीडीयू मंडल के डेहरी आन सोन, गया, सासाराम एवं भभुआ स्टेशन पर आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई है। यह भी पढ़ें- KK Pathak : आखिरकार नरम पड़ा शिक्षा विभाग, शिक्षकों को भीषण गर्मी में दे दी बड़ी राहत; पढ़ लें नया निर्देश Exit Poll आने के बाद BJP दफ्तर में बढ़ने लगी चहल-पहल, आरा में कहां कमजोर पड़ रही है भाजपा? पार्टी के नेताओं ने बताया ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।