- होम >>
Rajnath Singh: बिहार की 4 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव, कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने आ रहे राजनाथ सिंह
- न्यूज़
- Monday | 8th July, 2024
18 जुलाई को बैठक ऐसे तमाम प्रकरणों से सीख लेते हुए भाजपा ने विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 18 जुलाई को श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में बुलाई है।
कार्यसमिति के मुख्य वक्ता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। दरअसल, भाजपा विधानसभा उप चुनाव के अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रूप में देख रही है।
इसी को ध्यान में रखते हुए विस्तारित कार्यसमिति की बैठक बुलाने की तैयारी है।
बैठक में हर स्तर के नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।
विस्तारित कार्यसमिति की बैठक में 1100 से अधिक मंडल अध्यक्षों को भी बुलाने का कार्यक्रम तय हुआ है। कार्यसमिति सदस्य भी होंगे सम्मिलित भाजपा की ओर से प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों को आमंत्रित किया जा रहा है।
साथ ही स्थानीय स्तर के नेताओं को भी आमंत्रित करने की योजना है।
18 जुलाई को राजनाथ सिंह को बिहार भेजने के पीछे भाजपा नेतृत्व की खास रणनीति है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।