- होम >>
Ranji Trophy 2024: पटना में चौके-छक्के लगाएंगे रिंकू-अय्यर, आवेश खान और भुवनेश्वर की दिखेगी रफ्तार
- न्यूज़
- Monday | 21st October, 2024
छह नवंबर को मध्य प्रदेश से मैच बिहार की टीम अपने चौथे मैच में मध्य प्रदेश से मोइनुल हक स्टेडियम में भिड़ेगी।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आवेश खान, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार बिहार के खिलाड़ियों के चुनौती देंगे।
घर में बिहार का आखिरी मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ होगा।
पटना में पहली बार रिंकू सिंह, भुवनेश्वर कुमार और नीतीश राणा जैसे खिलाड़ी गेंद और बल्ले से जौहर दिखाते नजर आएंगे। मैच नहीं देख सकेंगे पटना के खेल प्रेमी अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मोइनुल हक स्टेडियम में होंगे, पर खेल प्रेमी बीते वर्ष हुए रणजी ट्राफी मैच की तरह इस बार भी उनसे रूबरू नहीं हो सकेंगे।
मैदान बेहतर है, पर स्टेडियम का हाल खराब है।
पिछले सत्र में मुंबई के खिलाफ हुए मुकाबले में शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे और सरफराज खान जैसे खिलाड़ी को देखने के लिए जैसे-तैसे कुछ प्रशंसक स्टेडियम के अंदर प्रवेश कर गए थे। ऑनलाइन होगी स्कोर देखने की व्यवस्था बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि मोइनुल हक को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाए जाने की योजना पर काम चल रहा है।
हमारा प्रयास है कि इसका शिलान्यास नवंबर में संपन्न हो जाए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।