Saran Internet Ban: सारण में फिर बढ़ाई गई इंटरनेट सेवा पर रोक, महराजगंज सीट पर वोटिंग को लेकर फैसला

यह दूसरी बार है, जब सारण में इंटरनेट मीडिया पर रोक बढ़ाई गई है।

सबसे पहले 23 मई तक ही इंटरनेट सेवा बाधित रखने का निर्देश दिया गया था मगर दो दिन पूर्व इस अवधि को बढ़ाकर 25 मई की सुबह पांच बजे तक कर दिया गया था। अब मतदान समाप्ति के बाद रात आठ बजे तक रोक लगाई गई है।

विभागीय आदेश के अनुसार, सारण के डीएम और एसपी की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में यह आशंका जताई गई है कि महाराजगंज में होने वाले चुनाव में सारण के कुछ असामाजिक तत्व इंटरनेट का इस्तेमाल आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार या अफवाह फैलाने में कर सकते हैं।

बैंकिंग, रेलवे व अन्य सरकारी इंटरनेट सेवा पर इस रोक का प्रभाव नहीं होगा। हर बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती शनिवार को वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज, शिवहर और वैशाली लोकसभा क्षेत्र में मतदान होना है।

इसके लिए 60 हजार से अधिक सुरक्षा बलों को लगाया गया है। हर बूथ पर सशस्त्र सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

मतदान में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निबटने के निर्देश दिए गए हैं। इस चरण में आधा दर्जन लोकसभा सीटें नेपाल और उत्तरप्रदेश की सीमा से लगी हैं, जिसको लेकर सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सुदूर क्षेत्रों में घुड़सवार दस्ता एवं नदी क्षेत्रों के लिए नाव से निगरानी की व्यवस्था की है।

इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। पुलिस मुख्यालय के स्तर से संबंधित जिलों में सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।