- होम >>
Sushil Modi Death: लालू यादव और CM नीतीश सहित इन दिग्गज नेताओं ने जताया सुशील मोदी के निधन पर दुख
- न्यूज़
- Monday | 13th May, 2024
सन 74 के आंदोलन में हम दोनों ने साथ में किया संघर्ष- लालू लालू प्रसाद ने कहा कि सन 74 के आंदोलन में हम दोनों ने साथ में संघर्ष और आंदोलन किया और अपनी पहचान बनाई थी।
वे साथ हमारे साथ छात्र आंदोलन में हमारी टीम के सदस्य थे।
लालू प्राद ने कहा उनका यूं चला जाना बिहार और देश की राजनीति की एक बड़ी क्षति है। तेजस्वी यादव ने ये कहा दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक, संघर्षशील एवं कर्मठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के असामयिक निधन की खबर सुन अत्यंत व्यथित हूं।
ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा परिजनों व शुभचिंतकों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करे। इन नेताओं ने भी जताया दुख लालू प्रसाद और तेजस्वी के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव, मीसा भारती, जगदानंद सिंह, शिवानंद तिवारी, अब्दुल बारी सिद्दीकी, प्रो मनोज कुमार झा, संजय यादव, भोला यादव, श्याम रजक, शक्ति सिंह यादव, एजाज अहमद, चितरंजन गगन सहित राजद के अन्य नेताओं ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इनके निधन से राज्य अपूर्णीय क्षति हुई है । सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया- नीतीश पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन से मर्माहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि उन्होंने सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता को खो दिया।
उनके निधन से राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशील मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे।उप मुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काम किया।
मेरा उनके साथ व व्यक्तिगत संबंध था। काजल की कोठरी से सुशील बेदाग निकले- शिवानंद राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सुशील मोदी के छात्र आंदोलन के मित्र शिवानंद तिवारी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा सुशील मोदी के असमय जाने से बिहार की राजनीति का एक कोना खाली हो गया।
छात्र राजनीति से लेकर अब तक लगभग पचास वर्षों तक सुशील बिहार की राजनीति में एक स्तंभ की तरह खड़े रहे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।