- होम >>
Sushil Modi News: छात्र राजनीति से शुरुआत, जेपी आंदोलन में निभाई अहम भूमिका; ऐसा रहा पॉलिटिकल करियर
- न्यूज़
- Monday | 13th May, 2024
सुशील मोदी का कब हुआ जन्म सुशील कुमार मोदी का जन्म पटना जिले के एक मारवाड़ी (वैश्य बनिया) परिवार में 5 जनवरी 1952 को हुआ था।
वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन सदस्य भी थे और इसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी थी।
विद्यार्थी नेता के रूप में उभरे सुशील मोदी ने राजनीति में करीब पांच दशकों का एक लंबा सफर तय किया। पटना विश्वविद्यालय से की पढ़ाई सुशील कुमार मोदी ने पटना स्थित राम मोहन राय सेमिनरी से अपनी मैट्रिक की पढ़ाई की थी और फिर पटना विश्वविद्यालय के पटना साइंस कॉलेज से वनस्पति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने इसी विषय में उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के लिए पटना विश्वविद्यालय में नामांकन कराया था।
फिर वे जेपी आंदोलन में शामिल होना चाहते थे और इस कारण से कुछ महीने बाद ही अपनी पढ़ाई छोड़ दी। छात्र जीवन से राजनीति में हुए थे सक्रिय सुशील मोदी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए थे और साल 1971 में सुशील मोदी छात्र संघ के 5 सदस्यीय कैबिनेट के सदस्य भी निर्वाचित हुए थे।
इसके बाद साल 1973 से 1977 के बीच पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महामंत्री के रूप में हुआ। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी इसी छात्र संघ के निर्वाचित अध्यक्ष चुने गए और भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद संयुक्त सचिव नियुक्त हुए। ये भी पढे़ं- Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे BJP नेता Sushil Modi Passes Away: सुशील मोदी की निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर, पढ़ें किसने क्या कहा? ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।