- होम >>
Sushil Modi News: सुशील मोदी ने लालू यादव पर लिखी थी ये किताब, अलग किस्म का था लगाव; चारों सदन में दे चुके हैं सेवाएं
- न्यूज़
- Monday | 13th May, 2024
लालू लीला नाम से लिखी किताब लालू पर उन्होंने लालू लीला नाम से किताब भी लिखी है।
लालू और उनके बेटों पर उन्होंने बड़ा शोध किया था।
सुशील मोदी 1990 में पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए।
वह विधानसभा क्षेत्र पटना सेंट्रल था, जिसे अब कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र कहा जाता है। साल 2004 में भागलपुर से चुने गए थे सांसद वर्ष 2004 में वे भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए।
जब उन्हें 2005 में बिहार में भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुना गया तो उन्होंने लोकसभा से त्यागपत्र दे दिया और तभी बिहार विधान परिषद् के लिए चुने गए। दूसरी बार वे 2012 में बिहार विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए।
आठ दिसंबर, 2020 को लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के निधन के बाद खाली हुई सीट को भरने के लिए उन्हें बिहार से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया था। राम-लक्षमण की जोड़ी के रूप में जानी जाती थी सुशील और नीतीश की जोड़ी सुशील मोदी लगभग 11 वर्षों तक नीतीश कुमार की सरकार में उप मुख्यमंत्री रहे और इस जोड़ी को अक्सर बिहार के राजनीतिक हलकों में राम- लक्ष्मण की जोड़ी के रूप में जाना जाता था। लालू यादव 1977 में लोकसभा, 1980 में विधानसभा, 1990 में विधान परिषद् और 2002 में राज्यसभा गए।
उसी तरह पूर्व मंत्री नागमणि 1977 में विधानसभा, 2006 में विधान परिषद, 1995 में राज्यसभा और 1999 में लोकसभा के सदस्य बने। ये भी पढ़ें- Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे BJP नेता Sushil Modi Death: बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन, कैंसर से पीड़ित थे BJP नेता ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।