- होम >>
Taj Hotel Patna: पटना में जल्द शुरू होगा होटल ताज, 236 करोड़ की लागत से हुआ निर्माण; मंत्री ने GM को सौंपा LOI
- न्यूज़
- Friday | 12th July, 2024
नई पर्यटन नीति के तहत पहला बड़ा निवेश मंत्री नीतीश मिश्रा (Minister Nitish Mishra) ने कहा कि राज्य की नई पर्यटन नीति के तहत राज्य में किसी बड़े होटल समूह का यह पहला बड़ा निवेश है।
कुल 236 करोड़ रुपये की लागत से बने उच्च सुविधा युक्त पांच सितारा होटल की अब शीघ्र ही शुरुआत होगी। राज्य में होटल उद्योग का विस्तार होगा उन्होंने कहा कि ताज के आने के बाद राज्य में होटल उद्योग का और भी विस्तार होगा और पर्यटकों के साथ बिहार के निवासियों को राजधानी में उच्च गुणवत्ता युक्त होटल की सुविधाएं मिलेगी। पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा कि नई पर्यटन नीति के तहत राज्य में पर्यटन उद्योग में निवेश करने पर कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं।
यह खुशी की बात है कि पहले प्रस्ताव को क्लियरेंस मिल गया है। उन्होंने देश भर के निवेशकों को बिहार के पर्यटन सेक्टर में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। ये भी पढ़ें- नीतीश सरकार की टेंशन बढ़ेगी राजस्व सेवा के अधिकारियों ने दी दाखिल-खारिज रोकने की धमकी; ये है मामला ये भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार के मंत्री को आया गुस्सा, अधिकारी से कहा- ज्यादा अंग्रेजी मत पढ़ाइए, हम मूर्ख हैं क्या ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।