- होम >>
Tejashwi Yadav: `मुझे जानकारी मिली है...` PM Modi की इस स्कीम को लेकर तेजस्वी का बड़ा दावा
- न्यूज़
- Friday | 17th May, 2024
उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा यदि कोई भुक्तभोगी है तो वह है महावंचित समाज।
महावंचित समाज में मुसहर समाज और पासी समाज सबसे ज्यादा भुक्तभोगी है। इससे पहले उन्होंने अग्निवीर योजना का विरोध करते हुए कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि केंद्र की भाजपा सरकार एसएसबी, आइटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ के साथ ही पुलिस सेवा में भी अग्निवीर योजना लागू करने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा ये वही लोग हैं जिन्होंने सबसे पहले पुरानी पेंशन योजना खत्म की।
इनकी मंशा ठीक नहीं।
सरकार की इन नीतियों से सर्वाधिक नौजवान परेशान हैं। होम वर्क करके नहीं आते हैं अमित शाह: राजद राष्ट्रीय जनता दल ने गृह अमित शाह की चुनावी सभा में दिए गए भाषण का झूठ का पुलिंदा बताया है।
राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि अमित शाह बिहार तो आते हैंं लेकिन, होम वर्क करके नहीं आते।
उन्होंने 10 वर्ष में भाजपा सरकार द्वारा बिहार को दी गई सहायता पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। चितरंजन गगन ने कहा कि अमित शाह ने अभी एनडीए सरकार के दस वर्षों की तुलना यूपीए सरकार के दस वर्षों से करते हुए सरासर झूठ बोला। चितरंजन ने आगे कहा कि शाह को 2005 की बनी नीतीश सरकार की जो उपलब्धियां दिखाई पड़ रही हैं, वह दरअसल केंद्र की यूपीए सरकार की देन है।
जिन योजनाओं का वे हवाला दे रहे हैं वे यूपीए एक और दो के शासन में शुरू हुईं। चितरंजन गगन ने कहा उस दौरान मढ़ौरा, बेला और मधेपुरा में तीन-तीन रेल कारखाने खुले।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।