- होम >>
Upendra Kushwaha: बिहार यात्रा पर निकलेंगे उपेंद्र कुशवाहा, जहानाबाद के कुर्था से भरेंगे हुंकार
- न्यूज़
- Monday | 16th September, 2024
जदयू ने हाल ही में अपने प्रदेश पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ व विधानसभा प्रभारियों की नयी सूची जारी की है।
प्रदेश पदाधिकारियों व विधानसभा पदाधिकारियों के मनोनयन के बाद उनकी यह पहली बैठक भी है। जदयू के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि इस बैठक के माध्यम से यह अपडेट भी लेना है कि बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता किस तरह की है।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का संगठन से जुड़ी इस महत्वपूर्ण बैठक में संबोधन तो होगा ही साथ ही साथ बूथ स्तर तक का फीडबैक भी लिया जाएगा। पूर्व के विधानसभा चुनाव में पार्टी के जीते और हारे दोनों प्रत्याशियों की गतिविधि किस तरह की है इस पर भी चर्चा होगी।
जदयू तो वैसे सभी विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी की बात कर रहा पर एनडीए में आने वाले समय में सीट शेयरिंग के फार्मूले के तहत कुछ सीटों काे छोड़ने की स्थिति भी संभव है। इस मुद्दे पर भी संगठन की इस महत्वपूर्ण बैठक में चर्चा होगी।
जदयू के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन से जुड़े पदाधिकारियों को यह टास्क दिया जाएगा कि वे नीचे के स्तर पर नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए कार्यों की लोगों से नियमित चर्चा करें। नीतीश कुमार की योजनाएं सभी वर्ग के लिए हैं इसके बारे में लोगों को योजना का नाम लेकर बताने का टास्क दिया जाए।
जाति आधारित गणना के साथ-साथ नीतीश कुमार के कार्यकाल में रोजगार व युवाओं के लिए क्या काम किए गए हैं इस बारे में भी बैठक में विस्तार से विमर्श होगा। यह भी पढ़ें- गैरमजरूआ जमीन का क्या करेगी सरकार? बंदोबस्त पदाधिकारी ने सबकुछ किया क्लीयर; पढ़ें डिटेल बिहार में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने हमला कर रहे उपभोक्ता, बिजली कंपनी ने जिला अधिकारियों को लिखा पत्र ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।