- होम >>
Water Metro: गंगा में तैरेगी वाटर मेट्रो, पटना के NIT स्टेशन से होगी कनेक्ट; सिर्फ 40 रुपये किराया
- न्यूज़
- Wednesday | 21st May, 2025
उन्होंने बताया कि कोच्चि से आए दल में कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड के एसडीजीएम निशांत एन, अर्जुन कृष्णा के व जरीन सैम जेनसान शामिल थे।
यह टीम इस योजना को लेकर राज्य सरकार के मुख्य सचिव से भी मिली।
चार दिनों तक स्थल निरीक्षण करने के बाद मई के प्रथम सप्ताह में टीम लौट गयी।आईडब्लूएआई के निदेशक ने बताया कि यह टीम दोबारा बाढ़ के दिनों में पटना आएगी और गंगा में जल प्रवाह की गति, नदी के बहाव तथा अन्य मामलों का अध्ययन करेगी।
यह टीम दिसंबर में केंद्र सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। एनआईटी में पटना मेट्रो से जुड़ेगी वाटर मेट्रोआईडब्लूएआई के निदेशक अरविंद कुमार ने बताया कि केंद्र के सहयोग से केरल सरकार वहां के कोच्चि शहर में सफलतापूर्वक सुरक्षित और सस्ते दर पर जल परिवहन सेवा उपलब्ध करा रही है।
इसी कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड की टीम ने पटना के उत्तर में गंडक, सोनपुर, हाजीपुर, कोनहरा, दानापुर, दीघा, बिदुपुर, गायघाट, पहलेजा घाट आदि के जल क्षेत्रों का अध्ययन किया। योजना की शुरुआत में गंडक से वाटर मेट्रो चलाकर पटना के एनआईटी स्थित अशोक राजपथ पर बने पटना मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की है।इसके अलावा, विभिन्न राज्यों के शहर प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या, गांधी नगर, श्रीनगर, जम्मू कश्मीर, बंगाल, गोवा, असम के ढुबरी व गुवाहाटी, मंगलुरु, कर्नाटक, महाराष्ट्र के मुंबई व वसई, अंडमान निकोबार, लक्षद्वीप में वाटर मेट्रो शुरू करने की योजना है।
गंगा, ब्रह्मपुत्र नदी, डल झील, अंडमान और लक्षद्वीप में द्वीपों को जोड़ा जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक वाटर मेट्रो पर 100 यात्रियों की क्षमता:निदेशक ने बताया कि गंगा में वाटर मेट्रो चलाने के लिए एक मीटर से कम पानी की आवश्यकता है।
विशेष रूप से तैयार और सुविधाओं से सुसज्जित इलेक्ट्रॉनिक जलयान सौर ऊर्जा से भी चलेगा।इसमें 50 यात्रियों के बैठने और 50 यात्रियों के खड़े होकर सफर करने की व्यवस्था है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।