- होम >>
`अपराधी जब चाहे किसी को मार सकते, लेकिन...`, तेजस्वी ने फोड़ा सियासी बम; PM मोदी-CM नीतीश का भी लिया नाम
- न्यूज़
- Sunday | 30th June, 2024
उन्होंने बयान जारी कर कहा कि छात्र-शिक्षक, कर्मचारी-व्यापारी, किसान-मजदूर, महिला-पुरूष, बच्चे-बुज़ुर्ग कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं है।
सत्ता संरक्षित अपराधियों ने तांडव मचा रखा है।
उन्होंने दो दिन की आपराधिक घटनाओं का विवरण देकर कहा कि कोई भी इस पर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बढ़ते अपराध को लेकर सरकार पर तेजस्वी का हमला तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि सासाराम थाने से पांच सौ मीटर दूर जिम संचालक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
गोपालगंज में मां के सामने बेटे की गोली मारकर हत्या।
मधुबनी में दबंगों ने पीट-पीटकर ले ली महिला की जान। उन्होंने कहा कि मधुबनी में मजदूरी मांगने पर महिला के सिर पर वार कर हत्या, बांका जिले के चांदन प्रखंड में महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या।
जमुई में 13 साल के बच्चे की हत्या।
इसके साथ ही उन्होंने अन्य 19 आपराधिक घटनाओं का जिक्र भी किया है। ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: एनडीए सरकार ने मंगलराज की..., तेजस्वी के बयान से भड़क सकती है BJP-JDU, सियासी पारा हाई Bihar Politics: तेजस्वी यादव के MLA जान से मारने की..., लालू के लाल पर भड़के डिप्टी CM विजय सिन्हा ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।