- होम >>
किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास, CM नीतीश कई योजनाओं का करेंगे शुभारंभ; अब से ढेरों काम हो जाएंगे आसान
- न्यूज़
- Monday | 19th May, 2025
किसानों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए बिहार कृषि मोबाईल एप की शुरुआत होगी। किसानों की ऐसी मदद करेगा एपयह एप किसानों को विभिन्न योजनाओं में आवेदन करने, उनकी स्थिति जानने, स्वीकृति और पुष्टि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को सहजता से प्राप्त करने की सुविधा प्रदान करेगी।इसके माध्यम से कृषि से जुड़ी सभी सेवाएं और सूचनाएं डिजिटल रूप से सुलभ हो जाएगी।
एप की यह विशेषता है कि इसमें किसानों के लिए डिजिटल पासबुक की व्यवस्था की गई है, जो बैंक पासबुक की तरह कार्य करती है। इसमें किसान को प्राप्त सभी लाभ, अनुदान, आवेदन की स्थिति, भुगतान की जानकारी आदि सुव्यवस्थित रूप से दर्ज रहेंगे।इसके अतिरिक्त पौधा संरक्षण सलाह, फसलों के बाज़ार मूल्य, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, बिहार कृषि रेडियो, मौसम संबंधित जानकारी आदि महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी।कृषि सचिव संजय अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें-बिहारवासियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले पटना पहुंचते ही बड़ी खुशखबरी देंगे PM मोदी, ये है दौरे को लेकर नया अपडेट ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।