- होम >>
कोरोना के दो दिन में मिले 12 नए मरीज, पटना में 22 पहुंचा आंकड़ा; पीएमसीएच-आइजीआइएमएस में होगी जांच
- न्यूज़
- Friday | 30th May, 2025
इसके अलावा पटना एनटीपीसी का 26 वर्षीय युवक, पटना के कदमकुआं के 45 वर्षीय व्यक्ति व एक आरपीएस मोड़ का निवासी है।
इनमें से दो मरीज सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण लेकर औषधि विभाग की ओपीडी में इलाज कराने आए थे जबकि एक का एनएमसीएच में आपरेशन होना था।
संक्रमित मरीजों को चिकित्सकों ने घर पर रहने की सलाह दी है। पीएमसीएच, आइजीआइएमएस व अन्य अस्पतालों में जांच सिविल सर्जन डा. अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल, एनएनजेपी हड्डी अस्पताल समेत सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जांच जल्द शुरू कराई जाएगी।
इसके लिए किट का इंतजार किया जा रहा है।
संभावना है कि सोमवार से जिले में कोरोना जांच की संख्या बढ़ जाएगी।
उन्होंने कहा कि ओपीडी में आने वाले मरीजों में अगर सर्दी, खांसी, गले में खराश या बुखार जैसे लक्षण हों तो कोरोना जांच करानी चाहिए। जिन रोगियों का आपरेशन प्रस्तावित है, उनकी जांच सभी अस्पतालों में पूर्व से ही कराई जा रही है।
बताते चलें कि दो दिन पूर्व स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अस्पतालों में कोरोना की जांच संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।