- होम >>
`चाहे तो रोड शो करें या एयर शो...`, PM Modi के Road Show पर Tejashwi Yadav का तंज; कहा- हमने तो जॉब शो करके दिखाया
- न्यूज़
- Sunday | 12th May, 2024
राज्य ब्यूरो, पटना।
PM Modi Road Show in Patna । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पटना में हुए रोड शो को लेकर पूरा विपक्ष उनपर आक्रामक है।
बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी रोड शो पर सवाल उठाए और कहा कि प्रधानमंत्री सड़क भ्रमण करना बंद करें।
बिहार आए हैं तो उन्हें बताना चाहिए कि बिहार के लिए उनका क्या विजन डॉक्यूमेंट है।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को अपने एक्स पर वीडियो के साथ एक पोस्ट डाली कि मैं हाथ जोड़कर विनम्रता पूर्वक प्रधानमंत्री जी से पूछना चाहता हूं कि आप चुनाव में आठ-दस बार बिहार आ चुके हैं।
लेकिन, एक बार भी आपने नहीं बताया कि विगत 10 वर्षो में आपने बिहार को क्या दिया? 2014 में बिहार ने एनडीए को 33 और 2019 में 40 में 39 सांसद दिए।
लेकिन आपने बिहर को नील बट्टे सन्नाटा दिया।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।