- होम >>
जनवरी-फरवरी में होने जा रहा बड़ा कार्यक्रम, IAS S Siddharth ने सरकारी शिक्षकों के लिए जारी किया नया निर्देश
- न्यूज़
- Sunday | 13th October, 2024
कक्षा नौ से 12 तक के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण के लिए पांच सौ रुपया देने का प्रविधान है।
प्रशिक्षण की यह व्यवस्था नई शिक्षा नीति के तहत है।
चालू वित्तीय वर्ष में बिहार सरकार (Bihar Government News) को 32.20 करोड़ की राशि शिक्षकों को प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध करायी जा रही है। प्रारंभिक विद्यालयों में 7279 विशेष शिक्षकों की होगी नियुक्ति राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में 7,279 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति होगी।
इनमें पूर्ण दृष्टिबाधित, विशेष अधिगम दिव्यांगता, बहु दिव्यांगता, प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात, श्रवण बाधित, वाच्य और भाषा दिव्यांगता, बौद्धिक दिव्यांगता और स्वलीनता संबंधित शिक्षक हैं। इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा रोस्टर क्लीयरेंस कराया गया है।
अगले सप्ताह तक शिक्षा विभाग द्वारा विशेष शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी जाएगी। ये है निर्देश शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पहली से पांचवीं कक्षा तक के लिए 5,534 और कक्षा छह से आठवीं तक के लिए 1,745 शिक्षकों के नियुक्ति संबंधी पद हैं।
विशेष शिक्षक के कुल पदों में 50 प्रतिशत आरक्षित पद महिलाओं के लिए होंगे।
इन नियुक्तियों में महिलाओं को कोटिवार 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bihar Teacher News: 500 BPSC शिक्षकों की नौकरी खतरे में शिक्षा विभाग ने दिया जांच का आदेश, पढ़ें पूरा मामला Bihar Teacher News: बिहार के BPSC शिक्षक हो जाएं सावधान, शिक्षा मंत्री लेने जा रहे बड़ा एक्शन; बढ़ेंगी मुश्किलें ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।