तरारी उपचुनाव में लालू प्रसाद यादव ने ठोका दावा, भाकपा माले प्रत्याशी सहित 3 ने भी कटाई रसीद

अभ्यर्थियों से नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी पीरो के कार्यालय कक्ष में व्यवस्था की गई है, जहां निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनिल कुमार के अलावा सहायक निर्वाची पदाधिकारी के रूप में अंचलाधिकारी पीरो लखेन्द्र कुमार व अशोक कुमार के साथ कई अन्य कर्मियों को तैनात किया गया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भीड़भाड़ से बचने व सुरक्षा की दृष्टि से अनुमंडल कार्यालय के आसपास व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

इसके लिए अनुमंडल कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग तथा मुख्य गेट पर ड्राप गेट बनाया गया है, जहां दंडाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सियासी गलियारे में बढ़ी सरगर्मी यहां नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होते ही सियासी गलियारे में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता जहां सक्रिय दिखने लगे हैं, वहीं आमलोगों के बीच भी चुनावी चर्चा जोर पकड़ने लगी है।

वैसे इस उपचुनाव में भाग्य अजमाने वाले सभी प्रमुख दलों की ओर से अपने-अपने प्रत्याशी लगभग तय कर लिए गए हैं। विधानसभा की इस सीट के लिए प्रमुख दावेदार भाकपा माले की ओर से राजू यादव, बहुजन समाज पार्टी द्वारा सिकंदर कुमार तथा जन सुराज की ओर से सेवानिवृत्त वाइस चीफ ऑफ आर्मी श्रीकृष्ण सिंह के नाम की घोषणा कर दी गई ,है जबकि भाजपा उम्मीदवार के रूप में पूर्व विधायक नरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ सुनील पांडेय या उनके बेटे विशाल प्रशांत के मैदान में उतरने की चर्चा चल रही है। ये भी पढ़ें- Bihar By Election: बिहार उपचुनाव में उतरे प्रशांत किशोर, तरारी सीट पर इस दिग्गज को बनाया उम्मीदवार ये भी पढ़ें- बेलागंज उपचुनाव: JDU की महिला प्रत्याशी बनाम RJD के यादव उम्मीदवार, जातिगत समीकरणों पर टिकी जीत की कुंजी ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।