तो हो गया फाइनल... BJP बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जल्द करेगी श्रीगणेश, हलचल तेज

समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह या कोई अन्य शीर्ष राष्ट्रीय नेता मुख्य अतिथि की भूमिका में होगा।

प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यक्रम में मंडल स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों को बुलाने की पहल की जा रही है। इसके लिए श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल या बापू सभागार जैसे बड़े हाल की शीघ्र ही पार्टी की ओर से आरक्षित कराने की तैयारी है।

मुख्य अतिथि का कार्यक्रम तय होते ही भाजपा आयोजन तिथि की घोषणा कर देगी।

संभव है कि उसी कार्यक्रम से पार्टी सदस्यता अभियान का भी शंखनाद कर दे। अभी 37 लाख सदस्य भाजपा संविधान के अनुसार वर्तमान में प्रत्येक तीन वर्ष पर पहले सक्रिय एवं बाद में सामान्य सदस्यता अभियान चलाने का प्रविधान है।

2019 में पार्टी के तत्कालीन सदस्यता अभियान प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा की अगुवाई में 1.24 लाख सक्रिय एवं 37 लाख सामान्य सदस्य बनाए गए थे।

तब पहली बार पार्टी ने एक-एक सामान्य सदस्य का एड्रेस प्रूफ संग्रहित किया था। सक्रिय सदस्य बनने के लिए 18 वर्ष उम्र के साथ दो सौ रुपये सदस्यता शुल्क एवं सौ सामान्य सदस्य बनाने की अर्हता तय है।

सक्रिय सदस्य को सामान्य सदस्य बनाने के लिए पांच-पांच रुपये लेना है। संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया में बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश एवं राष्ट्रीय पर अंत में अध्यक्ष का चुनाव कराने का प्रविधान हैं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।