- होम >>
पटना, दानापुर और पाटलिपुत्र स्टेशन नए सिरे से होंगे विकसित; गया-किउल रेलखंड पर चलेगी Vande Bharat
- न्यूज़
- Thursday | 25th July, 2024
16000 करोड़ की लागत से बनने वाले डीडीयू-झाझा के बीच तीसरी व चौथी लाइन के निर्माण को सर्वे का काम पूरा हो चुका है।
इसके निर्माण में अधिक समय नहीं लगेगा, क्योंकि पहले से ही साठ से सत्तर प्रतिशत काम पूरा है।
अगले माह से आरा स्टेशन की बाइपास लाइन शुरू हो जाएगी।
इससे सासाराम की ओर से आने वाली ट्रेनों से मेन लाइन का परिचालन बाधित नहीं होगा। नेउरा दनियावां रेलखंड अगले वर्ष मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा।
अगले माह से जटडुमरी स्टेशन से दनियावां के बीच डीएमयू ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।
इस रेल बजट में भभुआ से दिलदारनगर के बीच नई रेल लाइन के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। ये भी पढे़ं- Jharkhand News: झारखंड में रेलवे का जाल बिछाने के लिए मिले 7302 करोड़ रुपये, रांची-लोहरदगा लाइन की होगी डबलिंग ये भी पढ़ें- RRTS Corridor: मिनटों में दिल्ली से मेरठ, नमो भारत आसान करेगी सफर; प्रोजेक्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।