पटना में चोरों का आतंक! सुबह RJD विधायक की पत्नी, दोपहर में ई-रिक्शा सवार तो शाम में दिव्यांग के गले से उड़ाई चेन

सुबह करीब आठ बजे वह सचिवालय थाना क्षेत्र के आर ब्लॉक गोलंबर के पास से अटल पथ की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो अपराधी आए और उनके गले से चेन झपटकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगलाने में जुट गई। ई-रिक्शा से कार्यालय जा रही थी महिला महेश नगर निवासी रंजना सुनेवाल एक निजी कंपनी में काम करती हैं।

गुरुवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह ई-रिक्शा से कार्यालय की तरफ जा रही थी। वह ई-रिक्शा के किनारे वाली सीट पर बैठी थी।

जैसे ही ई-रिक्शा पुनाईचक के सामने अटल पथ पर पहुंचा, तभी बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए और उनके गले से चेन झपट कर भागने लगे। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने पीछा कर एक अपराधी विक्की कुमार को दबोच लिया और उसकी वहीं पर पिटाई करने लगे। थोड़ी देर में शास्त्रीनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

किसी तरह उसे भीड़ से अगल किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसका उपचार कराया जा रहा है।

पुलिस की एक टीम उसके दूसरे साथी की तलाश में जुटी है, जिसके पास सोने की चेन की हैं। वॉकर लेकर टहल रही दिव्यांग महिला से छीनी चेन आलमगंज थाना क्षेत्र के बजरंगपुरी मोहल्ला में बुधवार की शाम घर के बाहर वाकर लेकर टहल रहीं दिव्यांग वृद्ध महिला के गले से बाइक सवार तीन अपराधियों ने सोने की चेन झपट ली। बजरंगपुरी निवासी सुरेश राय ने बताया कि 65 वर्षीय मां नंदा देवी शाम लगभग 5:50 बजे घर के समीप गली में वाकर लेकर टहल रही थीं।

उसी समय बाइक सवार अपराधी आ पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठा तीसरा युवक उतरा और तीन कदम बढ़कर महिला के गले से सोने की चेन झपटकर साथी की बाइक पर चढ़कर फरार हो गया। चेन खींचने के दौरान बदमाश द्वारा धक्का लगने से दिव्यांग महिला वाकर समेत जमीन पर गिर पड़ीं। घायल महिला का स्वजन इलाज करा रहे हैं।सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।