- होम >>
पटना से बेतिया के बीच बनेगा हाई स्पीड कॉरिडोर, मुजफ्फरपुर-वैशाली के लोगों को मिलेगा लाभ; 1712 करोड़ रुपये मंजूर
- न्यूज़
- Thursday | 17th October, 2024
— Nitin Gadkari (nitin_gadkari) October 17, 2024 138 करोड़ की लागत से जल्द बनकर तैयार होगा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय: मंत्री राज्य सरकार की पहल पर मीठापुर में करीब पांच एकड़ जमीन पर बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है।
करीब 138 करोड़ की लागत से बनने वाले स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने का दावा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया है। मंत्री पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना की स्थापना पहली जुलाई 2022 में की गई थी।
जिसका उद्देश्य सरकार, ट्रस्ट या सोसायटी द्वारा स्थापित सभी मौजूदा स्वास्थ्य विज्ञान महाविद्यालयों और संस्थानों को संबद्ध करना है।
जो पहले बिहार में पारंपरिक विश्वविद्यालयों से संबद्ध थे। स्वास्थ्य विज्ञान महाविद्यालयों की स्थापना सरकार ने आधुनिक और भारतीय चिकित्सा प्रणाली में उचित, व्यवस्थित शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान की सुविधा देने के इरादे से की है।
इसके अलावा आधुनिक चिकित्सा प्रणाली, आयुष प्रणाली, नर्सिंग शिक्षा, फार्मेसी, दंत चिकित्सा शिक्षा, प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी फिजियोथेरेपी और व्यावसायिक चिकित्सा, पाठ्यक्रमों को सुनिश्चित करना भी इसका कार्य होगा। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का कैंपस पांच एकड़ में फैला होगा।
इसके भवन में प्रशिक्षण और अनुसंधान की सुविधा, प्रशासनिक कार्यालय, एआर/वीआर सिमुलेशन लैब, कैंटीन, डिस्पेंसरी का भी निर्माण होगा।
साथ ही यहां परीक्षा और मूल्यांकन केंद्र, बहुउद्देशीय हाल, अतिथि गृह, कुलपति और रजिस्ट्रार के लिए आवास, स्टाफ क्वार्टर की सुविधा भी रहेगी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।