पश्चिम बंगाल में बिहार के छात्रों को धमकी, कट्टरपंथी गिरफ्तार; लालू ने घुमाया ममता बनर्जी को फोन

इसके बाद पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान कर उसे कुछ घंटे में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने कहा कि बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस बाबत बंगाल पुलिस से बात की है।

बंगाल पुलिस के द्वारा आरोपित पर कार्रवाई की जानकारी दी गई है। राजद सुप्रीमो लालू, तेजस्वी ने ममता बनर्जी से की बात सिलीगुड़ी में परीक्षा देने गए बिहारी युवकों को धमकी देने और दुव्यवहार के मामले को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और नेता प्रतिपक्ष ने गंभीरता से लिया है और दोनों नेताओं ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बात भी की।

ममता बनर्जी ने उन्हें घटना का हवाला देकर बताया इस मामले में आराेपियों को गिरफ्तार किया गया है। लालू और तेजस्वी ने कहा इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ सरकार को कड़ा एक्शन लेना चाहिए।

वहीं राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि हमारी पार्टी राजद इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाती रही है।

मामला मणिपुर का हो, गुजरात को हो या फिर बंगाल का।

हमारे नेता लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने भी इस मुद्दे पर ममता बनर्जी से बात कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ये भी पढ़ें- बंगाल में बिहारी छात्रों के साथ मारपीट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, ममता बनर्जी पर बरसे चिराग पासवान ये भी पढ़ें- एनडीए ने ही एनडीए को हराया, उपेंद्र कुशवाहा का चौंकाने वाला दावा; नीतीश कुमार का लिया नाम ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।