- होम >>
पाक के नापाक इरादों का साथ देना तुर्किये को पड़ेगा भारी, व्यापारियों ने फल सहित इन चीजों का किया बहिष्कार
- न्यूज़
- Friday | 16th May, 2025
चीन, तुर्किये तथा अजरबैजान की ओर से पाकिस्तान का खुला समर्थन करने पर बिहार के प्रमुख उद्यमी संगठन बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने एक एडवाइजरी जारी की है। बीआइए अध्यक्ष केपीएस केसरी ने व्यापारियों एवं लोगों से यात्राओं का बहिष्कार करने का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि इन देशों के उत्पाद व यात्राओं का बहिष्कार कर करारा जवाब दें।बिहार चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुभाष पटवारी ने कहा कि तुर्किये से प्लास्टिक, साज-सज्जा की सामग्री, फाइबर, चूना व सीमेंट आदि चीजें आती हैं, जबकि अजरबैजान से तेल, इत्र आदि सामग्री आती हैं।
इस सभी चीजों के उपयोग पर सभी को ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
मेड इन इंडिया या दूसरे देशों के उत्पादों का ही उपयोग करें। ये भी पढ़ें भारत में जोर पकड़ रहा तुर्किये और अजरबैजान का बहिष्कार, 30 फीसदी भारतीय पर्यटकों ने रद की बुकिंग Turkey Boycott: भारत ने किया ट्रेड और ट्रैवल का प्रहार, जानिए तुर्किये को कितना होगा नुकसान? ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।