पूर्व IAS संजीव हंस और पूर्व RJD विधायक गुलाब यादव पर लटकी एक और तलवार, ईडी के बाद SVU भी कसेगी शिकंजा

सूत्रों के अनुसार, ईडी द्वारा सौंपे गए दस्तावेज और पत्र को आधार बनाकर विशेष निगरानी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज कर बेनामी और आय से अधिक संपत्ति की जांच करेगी।

इसके पहले ईडी द्वारा सौंपे गए दस्तावेज और साक्ष्यों की जांच-पड़ताल भी होगी।

इसके बाद ही आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज हो सकेगा। ईडी ने वीडियो फुटेज, दस्तावेज भी सरकार को भेजे सूत्रों के अनुसार, आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज करने के लिए जिन साक्ष्यों और दस्तावेजों की जरूरत सरकार को पड़ सकती है, उसे प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य सरकार को सौंप दिया है।

साक्ष्यों में कुछ वीडियो फुटेज भी हैं।

इसके अलावा बैंक खातों का विवरण, जमीन से जुड़े कागजात सौंपने की बात भी कही जा रही है। ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।