- होम >>
बालू के अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए नीतीश सरकार ने बनाया गजब का प्लान, अब जिलों को मिलेगी ये सुविधा
- न्यूज़
- Thursday | 24th October, 2024
अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर व मोटरसाइकल जब्त डेहरी ऑन सोन में इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के पटनवा गांव के निकट सोन नदी बालू घाट में अवैध रूप से बालू का खनन करने के मामले में दो ट्रैक्टर और एक पल्सर मोटरसाइकल बुधवार को जब्त किया गया।अपर थानाध्यक्ष करण कुमार के अनुसार अवैध बालू उत्खनन की सूचना पर गश्तीदल द्वारा उक्त घाट पर छापेमारी की गई।
जिसमें दो ट्रैक्टर( डाला सहित) व एक पल्सर मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना लाया गया है।
पुलिस गाड़ी को घाट की ओर आते देख वाहन चालक व लाइनर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में वाहन चालक मालिक व लाइनर के विरुद्ध प्राथमिकी कर खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है।अवैध उत्खनन के विरुद्ध छापेमारी जारी है।
एक सप्ताह पूर्व भी पीपीसीएल कालोनी में एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया था।यह भी पढ़ें-एक्शन में विजय सिन्हा, बालू माफियाओं के खिलाफ प्लान तैयार; हेलीकॉप्टर से होगी घाटों की निगरानी बालू माफियाओं पर नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, अब अवैध खनन और परिवहन पर लगेगा 10 लाख तक जुर्माना ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।