बाढ़ को लेकर पटना में हुई हाई लेवल मीटिंग, DM सहित सभी सीनियर अधिकारियों को मिल गया नया टास्क; पढ़ें डिटेल

बाढ़ प्रभावित जिलों में सामुदायिक रसोई व राहत सामग्री वितरण में मुस्तैदी राज्य के बाढ़ प्रभावित 18 जिलों में जिला प्रशासन सामुदायिक रसोई और राहत सामग्री वितरण में मुस्तैद है।

संबंधित जिलों के 92 प्रखंडों में 569 ग्राम पंचायतों के करीब 20.22 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।

बाढ़ से प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ की तीन एवं एसडीआरएफ की 17 टीमों को तैनात किया गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा दो सामुदायिक रसोई केंद्र का संचालन किया जा रहा है।

बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अब तक लगभग 2,18,000 पालिथीन शीट एवं लगभग 2,00,600 ड्राई राशन पैकेट का वितरण किया गया है।

आवागमन को सुगम बनाते हुए कुल 730 नावों का परिचालन कराया जा रहा है। लोगों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु पर्याप्त दवाओं के साथ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

चार बोट एंबुलेंस का भी परिचालन किया जा रहा है, जिनपर मोबाइल मेडिकल टीम कार्यरत है।

पशुओं के लिए पशु दवा एवं पशु चारा की भी व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bihar Flood: बाढ़ से मची तबाही का आकलन करने में जुटी नीतीश सरकार, सभी विभागों से मांगी गई नुकसान की रिपोर्ट Bihar Flood News: बाढ़ प्रभावित 3.21 लाख परिवारों के खाते में भेजे गए रुपये, जानें फसल नुकसान वाली राशि कब मिलेगी? ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।