- होम >>
बिहार के 12 जिलों से गुजरेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, केंद्र ने दी मंजूरी; कुल लंबाई होगी 585.35 KM
- न्यूज़
- Thursday | 3rd July, 2025
उन्होंने बताया कि पुराने मार्गों पर बायपास बनाना व्यवहारिक नहीं था, इसीलिए राज्य सरकार द्वारा नया ग्रीनफील्ड मार्ग निर्धारित करने का अनुरोध किया गया था जिस पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने स्वीकृति दी है।
यह परियोजना बिहार सरकार द्वारा निर्धारित उस विजन का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत बिहार के किसी भी कोने से राजधानी पटना की दूरी वर्ष 2027 तक अधिकतम 3 घंटे 30 मिनट में तय की जा सके।
यह केवल सड़क परियोजना नहीं है बल्कि एक व्यापक आर्थिक परिवर्तन का मार्ग है, जो बिहार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के नक्शे पर नई पहचान देगा।
राज्य में अब कुल पांच बड़े एक्सप्रेस-वे परियोजनाएं प्रगति पर रक्सौल–हल्दिया (585 किमी) गोरखपुर–सिलीगुड़ी (417 किमी) पटना–पूर्णिया (250 किमी) बक्सर–भागलपुर (300 किमी) वाराणसी–कोलकाता (161 किमी) ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।