- होम >>
बिहार के 85 पुलों का होगा ऑडिट, 747 पदों पर मिलेगी नौकरी; बाढ़ से बचाव को लेकर कैबिनेट में अहम फैसला
- न्यूज़
- Friday | 16th May, 2025
सरकार ने यह निर्णय भी लिया है कि बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का गठन करते हुए इसका निबंधन बिहार सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 1935 के अधीन किया जाएगा।
इससे जीविका का अब अपना बैंक होगा।
इसकी मदद से जीविका से जुड़ी दीदियां आसानी से लोन ले सकती हैं।
राज्य में करीब 11 लाख जीविका समूह गठित हैं, जिससे 50 लाख से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई हैं सोनपुर का बनेगा मास्टर प्लान मंत्रिमंडल सारण जिलांतर्गत नगर पंचातय सोनपुर को नगर परिषद में उत्क्रमण का प्रस्ताव स्वीकृत किया है।
इसके साथ ही सोनपुर का मास्टर प्लान बनाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है।
इसके अलावा औरंगाबाद जिला के मदनपुर को नगर पंचायत घोषित किया गया है। ऊर्जा कंपनी के 104 नए उपकेंद्र का निर्माण करेगी उत्तर एवं दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के तहत 104 नए विद्युत शक्ति उपकेंद्र बनाए जाएंगे।
मंत्रिमंडल ने उर्जा विभाग के इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।