- होम >>
`बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई चीजों को बेहतर करने की जरूरत`, इंफ्लुएंसर मीट में बोले डिप्टी CM सम्राट चौधरी
- न्यूज़
- Sunday | 19th May, 2024
बिहार के बेहतर भविष्य पर बोले सम्राट मीट को संबोधित करते हुए सम्राट कहा कि बिहार के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए कई चीजों को बेहतर करने की जरूरत है, लेकिन किसी भी विषय पर सही फैक्ट्स नहीं आ पाते हैं।
आज यह जानना सबसे जरूरी है कि देश और बिहार विकसित कैसे हो। चुनाव प्रचार पर क्या बोले सम्राट? उन्होंने इस चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव-प्रचार को भी पॉजिटिव लेकर चला जाना चाहिए।
यह प्रचार भी रास्ता दिखाने वाले होते हैं।
इस मौके पर पार्टियां भी अपने समर्थकों को बेहतर तरीके से समझाने में सफल होते हैं।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जब हम सही रास्ते पर नहीं चलेंगे, तबतक सफल नहीं होंगे। विरासतों की धरती है बिहार उन्होंने प्राचीन काल की चर्चा करते हुए भारत को सोने की चिड़िया बताते हुए इसके लूट की भी चर्चा की तो विरासत को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि यह वह बिहार है, जहां कई विरासत हैं जिस पर सभी बिहारवासियों को गर्व है।
आज यहां की आधारभूत संरचना को बढ़ाने और इस विरासत को दुनिया भर के बताने की जरूरत है।
इसके लिए बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीबाबू से लेकर नीतीश कुमार के कार्यकाल को भी समझना होगा।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।