- होम >>
बिहार के मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों की इतने प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य, कम हुई अटेंडेंस तो कटेगी सैलरी
- न्यूज़
- Wednesday | 29th May, 2024
एनएमसी ने चिकित्सकों की एईबीएएस (आधार इनबेल्ड बायोमीट्रिक एटेंडेंट सिस्टम) प्रणाली के तहत उपस्थिति शत प्रतिशत अनिवार्य की है। ...इसलिए लिगाया गया फैसला हाल ही में एक समीक्षा के दौरान पाया गया कि मेडिकल कॉलेज अस्पतालों के चिकित्सकों द्वारा एईबीएएस प्रणाली में दर्ज बायोमीट्रिक उपस्थिति एनएमसी की वेबसाइट पर असंतोषजनक है।
कुछ कॉलेजों को एनएमसी की ओर से इस मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। विभाग ने निर्देश दिया है कि एनएमसी द्वारा लगाई गई एईबीएएस प्रणाली के उपकरण के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करना शत प्रतिशत सुनिश्चित करें। वेतन भुगतान के संबंध में होगी कार्रवाई महीने के अंत में संस्थान के बायोमीट्रिक उपकरण (एईबीएएस) द्वारा दर्ज की गयी उपस्थिति की विवरणी के आधार पर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों के चिकित्सक शिक्षकों, सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर का वेतन भुगतान के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इसमें लापरवाही होने पर प्राचार्य और अधीक्षक जवाबदेह माने जाएंगे। यह भी पढ़ें: Bihar Politics: लालटेन का खत्म हो गया है तेल, राजनाथ सिंह ने आरजेडी-कांग्रेस पर कसा तंज, कहा- आ गया है रामराज्य PM Modi हार की आहट से घबरा गए हैं, मनोज झा ने किया बड़ा दावा; आत्मचिंतन की भी दी नसीहत ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।