- होम >>
बिहार के सभी अस्पतालों में 24 घंटे मिलेगी आपातकालीन सेवा, CM डिजिटल हेल्थ योजना के जरिए खर्च होंगे 300 करोड़
- न्यूज़
- Wednesday | 26th June, 2024
पांच वर्षों के लिए लागू की गई योजना के वित्तीय वर्ष 2024-25 में सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 17.55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। 300 करोड़ रुपये होंगे खर्च स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022-23 से राज्य में मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना प्रभावी हुई है।
योजना का कार्यकाल 2026-27 तक है।
पूरी योजना पर करीब तीन सौ करोड़ रुपये खर्च होने हैं।
100 करोड़ हो चुके हैं खर्च इस वर्ष योजना के रखरखाव और परिचालन के लिए 17.55 करोड़ रुपये की आवश्यकता को देखते हुए राशि स्वीकृत कर दी गई है।
योजना के शुरुआती काल से अब तक इस पर सौ करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
सभी अस्पतालों में मिलेगी 24 घंटे आपातकालीन सेवा प्रत्येक जिले में योजना पूरी तरह से प्रभावी होने के बाद सभी अस्पतालों में सातों दिन 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा और विशेषज्ञ डाक्टरों का परामर्श मिलने लगेगा। प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग हो सकेगी।
पूरी तरह से डिजिटल योजना प्रभावी होने के बाद रोगियों को इलाज के लिए अपने साथ इलाज के दस्तावेज लेकर नहीं आने होंगे।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।