बिहार में ऑनलाइन Fraud के 6 हॉट स्पॉट जिले; EOU ने 58 को दबोचा, पटना के फर्जी कॉल सेंटर से 9 युवतियां गिरफ्तार

साइबर अपराधियों के पास क्या-क्या मिला? इनके पास से 125 मोबाइल, 75 एटीएम कार्ड (ATM Card), दो विदेशी समेत 179 सिम कार्ड (Sim Card), 45 बैंक पासबुक (Bank Passbook), 31 चेकबुक, नौ कंप्यूटर सिस्टम, तीन लैपटाप, राउटर, पासपोर्ट, कस्टमर डाटा शीट और 95 हजार नकद आदि के साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य उपकरण आदि बरामद किए गए हैं। ईओयू के अनुसार, साइबर अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान साइबर प्रहार शुरू किया गया है। इन जिलों में चला अभियान पहले चरण में साइबर अपराध (Cyber Crime) के हॉट स्पॉट छह जिलों नवादा, पटना, शेखपुरा, नालंदा, सारण और गोपालगंज में 13 से 23 जून तक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 कांड दर्ज करते हुए कुल 58 साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। बिहार पुलिस।

(फोटो- जागरण) पटना में फर्जी कॉल सेंटर, नवादा में छूट का प्रलोभन देकर ठगी पटना में पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर (Fake Call Center) का खुलासा किया गया है।

इसमें संलिप्त नौ युवतियों की गिरफ्तारी हुई है। साइबर ठग (Cyber Thug) ऑनलाइन शॉपिंग (Online Shopping) के नाम पर आम लोगों को रुपयों का प्रलोभन देकर उनके आधार और पैनकार्ड की जानकारी ले लेते थे। इसके बाद मोबाइल में एनी डेस्क ऐप अपलोड कराकर बैंक खाते से रुपये उड़ा लेते थे।

नवादा में फ्लिपकार्ट से सामान का ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को छूट देने के नाम पर ठगने का मामला भी प्रकाश में आया है। पार्सल के लिए ऑनलाइन भुगतान के नाम पर भी ठगी इसमें ग्राहकों को कॉल कर पार्सल के लिए ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) करने के नाम पर ठगी की जा रही थी, इस मामले में 10 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा विभिन्न कंपनियों और बैंकों के कस्टमर केयर से मिलते-जुलते नंबर इस्तेमाल कर ठगी करने वाले चार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

इस गिरोह के विरुद्ध 570 शिकायतें दर्ज हैं, जिसमें सिर्फ 70 बिहार में हैं। यह भी पढ़ें मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, दिनदहाड़े महिला को मारी गोली; वारदात के बाद सभी फरार Bihar News: पुरानी दुश्मनी में युवक को ठोकर मारने के बाद लौटकर रौंद डाला, छाती और पेट पर चढ़ाई बाइक; मौत ।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।