बेंगलुरु से पटना फ्लाइट लैंड होते ही बदला नजारा, पैसेंजर पर फूलों की बारिश; तिलक लगाकर स्वागत

एंट्री गेट पर सीआइएसएफ के अलावा बिहार पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे।

विमानन कंपनियों के कर्मचारी भी यात्रियों की सुविधा के लिए गेट पर खड़े दिखे।

इस दौरान यात्रियों को डीजी यात्रा एप के बारे में बताया जा रहा था।

अधिसंख्य यात्री एप के माध्यम से ही एंट्री कर रहे थे। गेट पर टिकट और पहचान पत्र दिखाने की आवश्यकता नहीं  एप में बोर्डिंग पास अपलोड करने के बाद गेट पर टिकट और पहचान पत्र दिखाने की आवश्यकता नहीं होती।

एप के माध्यम से जनरेट हुए क्यूआर कोड को स्कैन कर प्रवेश करना आसान है।

विमानन कंपनियों के कर्मचारी यात्रियों को गेट पर ही अंदर किस ओर कैसे जाना है, इसकी जानकारी देते रहे। दो-तीन घंटे पहले पहुंचने की दी गई थी सलाह गौर हो कि एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर फ्लाइट के टेकआफ से दो-तीन घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी थी।

सुबह छह बजे से ट्रैफिक के 20 जवान एयरपोर्ट के एंट्री और एग्जिट गेट पर डटे रहे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।