- होम >>
`भूमिहार` वाले बयान पर गहमागहमी, अशोक चौधरी को मिला अनंत सिंह का साथ; यहां पढ़ें BJP-RJD-JDU नेताओं ने क्या क्या कहा?
- न्यूज़
- Monday | 2nd September, 2024
चौधरी लोकसभा चुनाव में कटिहार के प्रभारी थे।
उन्हें बताना चाहिए कि वहां 40 हजार वोटों के अंतर से जदयू उम्मीदवार की हार कैसे हुई।
मालूम हो कि अशोक चौधरी पहले प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष थे। वहीं, जदयू के पूर्व सांसद डॉ. जगदीश शर्मा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पहले ही बता दिया था कि चंद्रवंशी अगर जदयू टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ते हैं तो उनकी हार होगी। यह जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश है: तेजस्वी विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने चौधरी की टिप्पणी को जातीय उन्माद फैलाने की कोशिश बताया है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी दल को वोट न देने वालों के तिरस्कार के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि चौधरी की टिप्पणी से जदयू की मानसिकता का पता चलता है।
इससे पहले दल के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा था कि यादवों और मुसलमानों ने उन्हें वोट नहीं दिया है।
इसलिए इन दोनों का व्यक्तिगत काम नहीं करेंगे। अशोक चौधरी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें सीएम- ब्रम्हर्षी चेतना मंच अशोक चौधरी द्वारा भूमिहार समाज एवं समाज के प्रतिष्ठित नेता डॉ. जगदीश शर्मा के विरुद्ध दिए गए आपत्तिजनक बयान पर एकंगरसराय प्रखंड ब्रम्हर्षी चेतना मंच ने कड़े शब्दों में निंदा की है। बैठक में मौजूद वक्तोओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की है कि तत्काल मंत्री अशोक चौधरी को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें या उन्हें सार्वजनिक रूप से भूमिहार समाज एवं डॉ. जगदीश शर्मा से माफी मांगने के लिए कहें।
अन्यथा इसका खामियाजा आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता दल यू एवं नीतीश कुमार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोगों का मानना है कि इस प्रकरण पर नीतीश कुमार की चुप्पी भूमिहार समाज को खल रहा है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।