यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक मॉड्यूल पर बाहर आया NEET का प्रश्नपत्र! NTA अधिकारियों से हो सकती है पूछताछ

, पटना।

NEET UG Paper Leak राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) अंडर ग्रेजुएट (यूजी) का पेपर लीक कांड की जांच कर रही एसआइटी (विशेष अनुसंधान इकाई) को कई हैरान करने वाली जानकारियां मिली हैं, लेकिन कार्रवाई की रफ्तार स्थिर पड़ गई है।

अब तक की जांच से स्पष्ट हो चुका है कि उत्तरप्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती, बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति और नीट के पेपर लीक करने में एक ही संगठित गिरोह का हाथ है, जिसका सरगना नालंदा जिले के नगरनौसा का रहने वाला संजीव सिंह है।

बीपीएससी शिक्षक नियुक्ति पेपर लीक में भी उसका नाम आया था, लेकिन आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) उसे दबोचने में नाकाम रही।

हालांकि, उसका बेटा डॉ. शिव कुमार मध्य प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया था।

डॉ. शिव को पटना पुलिस ने नीट 2017 का प्रश्नपत्र लीक करने की कोशिश में बख्तरबंद वाहन से गिरफ्तार किया था, जिसमें उसके साथ डॉ. शुभम मंडल भी था। दोनों उस वक्त एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।

अभी शुभम यूपी की जेल में बंद है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।