`वे हर तरफ अपने ज्ञान का आतंक फैला रहे हैं`, मनोज झा पर भड़की भाजपा; कहा- झूठ बोलकर...

राजद शासनकाल में मनोज झा के वर्तमान आका भले ही अपराधियों के मुंह देखकर कार्रवाई करते थे, लेकिन एनडीए की सुशासन की सरकार न किसी को बचाती है और न ही फंसाती है। नीट पेपर लीक मामले में जो भी दोषी होगा, वह जेल की हवा खाएगा।

संजीव मुखिया हो या फिर जंगल राज के युवराज का पीएस, मामले में अगर दोषी पाया जाएगा तो उसे कोई नहीं बचा सकता। नीट मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को कहा कि नीट पेपर लीक मामले में दाेषियाें को बख्शा नहीं जाएगा।

अपने कुकर्मों पर पर्दा डालने के लिए राजद द्वारा जदयू पर अनर्गल आरोप लगाया जा रहा है।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीट परीक्षा धांधली में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबियों की संलिप्तता हैरान करने वाली है। अपराधियों और जालसाजों के साथ सांठगांठ राजद की कार्य संस्कृति का हिस्सा रहा है।

तेजस्वी यादव अपने शागिर्दों के माध्यम से उसी राजनीतिक परंपरा को आगे बढ़ाने की दिशा में काम रहे हैं।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे मामले में सरकार संवेदनशील है। राज्य की आर्थिक अपराध इकाई पूरी गंभीरता से इस मामले को देख रही है।

आगे की जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया है।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।