पप्पू यादव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद एक्स पर लिखा - अगर कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा।
पप्पू ने यह भी कहा कि एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है, सब मूकदर्शक बने हैं। सलमान से मांगी 5 करोड़ की रंगदारीहाल ही में सलमान खान से एक शख्स ने रंदगारी भी मांगी।
जिस शख्स ने रंदगारी मांगी उसे जमशेदपुर से गिरफ्तार किया जा चुका है। मुंबई पुलिस के अनुसार, संदेश भेजने वाले व्यक्ति शेख हुसैन ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी होने का दावा किया।
इसके साथ ही संदेश में दावा किया था- "इसे हल्के में मत लीजिए, अगर सलमान खान को जिंदा रहना है और उन्हें लारेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करनी है तो उन्हें पांच करोड़ रुपये देने होंगे।
अगर पैसे नहीं दिए गए तो सलमान खान की स्थिति बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी"। सलमान के पीछे क्यों पड़ा है लॉरेंस?आपको बता दें कि ये मामला 1998 में उस समय का है, जब सलमान खान-सोनाली बेंद्रे, नीलम और सैफ अली खान सूरज बड़जात्या की फिल्म हम साथ-साथ है की शूटिंग कर रहे थे।
इसी दौरान कथित तौर पर सलमान खान अपने को-स्टार्स के साथ शिकार पर निकले, जिसका पूरा इल्जाम सलमान खान पर लगा। ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गुस्से से लाल हुए पप्पू यादव, लॉरेंस बिश्नोई गैंग को दिया चैलेंज; पोस्ट से मचा बवाल ये भी पढ़ें- Salman Khan: सलमान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर होगी... धमकी देने वाला जमशेदपुर से गिरफ्तार ।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।