प्रतापगढ़: सपा को तगड़ा झटका, जिलाध्यक्ष राम सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन
- न्यूज़
- Sunday | 24th March, 2019
लोकसभा चुनाव से ऐन पहले सपा को जोर का झटका लगा है।
तेजी से बदले सियासी घटनाक्रम के तहत शनिवार को सियासत में बड़ा उलटफेर हो गया।
चुनाव के पहले पिता और मिर्जापुर के पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके बेटे पट्टी के पूर्व विधायक और सपा के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया। .ad-600 {width: 600px;text-align: center;} .ad-600 .vigyapan{background:none} विज्ञापन if(typeof is_mobile !='undefined' && !is_mobile()){ googletag.cmd.push(function() { googletag.display('div-gpt-ad-1544182959779-0'); });} विज्ञापन सपा के जिलाध्यक्ष और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने दिल्ली में प्रियंका गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इस राजनैतिक उठापटक के बाद राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई।
राम सिंह के जाने के बाद सपा को प्रतापगढ़ में बड़ा नुकसान हुआ है। दस्यु सरगना ददुआ के भतीजे राम सिंह पटेल ने सपा से ही अपनी राजनीतिक पारी शुरू की।
राम सिंह के पिता बालकुमार पटेल भी सपा से ही मिर्जापुर से सांसद रह चुके हैं।
पट्टी विधानसभा से 2012 में रामसिंह विधायक चुने गए।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।