अगले 24 घंटे में 4 डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना

संक्षेप:

उत्तर पूर्वी हिस्से से लेकर सौराष्ट्र तक बने चक्रवात के प्रभाव से उत्तर से दक्षिण पूर्व हुई हवा की दिशा

सोमवार की सुबह ठंड, फिर शाम तक हल्की राहत और बाद रात में भी ठंडक कम हो गई है। दूसरे दिन रात के तापमान में 2 डिग्री का इजाफा हुआ। दिन और रात का तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा रहा। रात का तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया, रात में ठंडी हवा भी नहीं चली।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में और तीन से चार डिग्री और बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। बार-बार तापमान में होने वाले इस परिवर्तन का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी सकता है। मंगलवार से गर्मी पड़ सकती है।

सोमवार को दिन में भी बिल्कुल ठंड नहीं थी। दिन का तापमान 30 डिग्री तक जा पहुंचा है। जबकि रविवार के मुकाबले इसमें 1 डिग्री का इजाफा हुआ। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि अरब सागर के उत्तर पूर्वी हिस्से से लेकर सौराष्ट्र तक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इसके कारण अरब सागर से नमी आ रही है। इसी वजह से बादल अगले 48 घंटे आसमान में छाए रहेंगे। हवा की दिशा उत्तर की बजाए दक्षिण पूर्व रहेगी।तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी होगी।

बीता हुआ सप्ताह इसलिए सर्द रहा

ये भी पढ़े : सारे विश्व में शुद्धता के संस्कार, सकारात्मक सोच और धर्म के रास्ते पर चलने की आवश्यकता: भैय्याजी जोशी


विशेषज्ञों ने यह भी बताया किस बीते एक सप्ताह से हवा की दिशा उत्तर पूर्व रही। उत्तर में हुई बर्फबारी का प्रभाव छत्तीसगढ़ सभी हिस्सों में रहा। लगातार सर्द हवा चलने से रात का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन सौराष्ट्र के ऊपर कम उंचाई पर बने चक्रवात ने बाद फिर से सिस्टम को प्रभावित किया है।

आगे क्या... दो-तीन दिन ऐसे ही मौसम के आसार

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के सहायक मौसम विशेषज्ञ डॉ एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले दो-तीन दिन ऐसे ही मौसम के आसार हैं। दिन के तापमान में एक डिग्री तक की कमी तो रात के न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे में 3 से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। 20 जनवरी के बाद फिर से मौसम में परिवर्तन शुरू होंगे।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

अन्य रायगढ़ की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।