- होम >>
Bijapur Encounter: ग्रामीणों के वेश में रहती थी महिला नक्सली, गांव में ही छिपा के रखी थी एके-47; पूछताछ में बड़े राजफाश
- न्यूज़
- Sunday | 19th May, 2024
100 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के ग्राम तड़केल की रहने वाली सरिता ने बताया कि वह 2007 में दलम में भर्ती हुई थी।
वह नक्सलियों की कंपनी नंबर-दो के लिए काम करती थी।
बता दें कि बीते चार महीने में नक्सली मुठभेड़ में 100 से अधिक नक्सली मारे जा चुके हैं। गांव की महिलाओं के साथ सिविल ड्रेस में रहती थी गिरफ्तार महिला नक्सली ने बताया कि वह गांव की महिलाओं के साथ सिविल कपड़ों में रहती थी।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सली महिलाओं को ढ़ाल की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं।
उन्हें सिविल ड्रेस में रखते हैं ताकि पकड़े जाने पर पुलिस पर आरोप लगाया जा सके, लेकिन गिरफ्तार नक्सली सरिता ककेम ने नक्सलियों की पोल खोल कर रख दी है। इसके साथ ही नक्सलियों द्वारा अफवाह फैलाई गई कि पुलिस ने तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान ग्रामीणों पर गोली चलाई, जबकि सच्चाई यह है कि मुठभेड़ स्थल से तेंदूपत्ता तोड़ाई की जगह करीब 20 किलोमीटर दूर है।
मुठभेड़ में लगातार मारे जाने से नक्सलियों के हौसले पस्त हुए हैं।
यही वजह है कि हर मुठभेड़ में प्रोपेगैंडा फैलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों पर आरोप लगाने की रणनीति जांच में यह बात भी सामने आई है कि नक्सली बाकायदा अपने सदस्यों को हैंडबुक देकर रखते हैं, जिसमें वे सारे मैन्युअल लिखे रहते हैं जिसे उन्हें फालो करना होता है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।