- होम >>
CG 3rd Phase Voting: जशपुर में मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला, 8 मतदाता घायल; 20 मिनट तक प्रभावित रही वोटिंग
- न्यूज़
- Tuesday | 7th May, 2024
डिजिटल डेस्क, रायपुर।
छत्तीगढ़ में आज तीसरे चरण के तहत सात सीटों पर वोटिंग जारी है।
मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है।
दोपहर में तेज धूप और गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह से ही वोट देने के लिए कतार में लग गए।
सुबह 11 बजे तक यहां 29.90 प्रतिशत वोटिंग दर्ज गई। सात सीटों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर, सरगुजा, रायगढ़ शामिल हैं।
विधायक ने पूछा घायलों का हाल इससे पहले आज सुबह रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में पड़ने वाले जशपुरनगर जिले के जशपुर विधान सभा क्षेत्र के मतदान केंद्र- आरा में वोट डालने आए लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिसमें 8 ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को संजीवनी एम्बुलेंस के सहयोग से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मधुमक्खियों के हमले के कारण पोलिंग बूथ पर करीब 20 मिनट तक वोटिंग प्रभावित रही।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।