- होम >>
Chhattisgarh: कटघोरा के जंगलों में हुआ तेंदुए का शिकार, नाखून-दांत सहित शरीर के कई अंग मिले गायब
- न्यूज़
- Thursday | 16th May, 2024
कोरबा, पीटीआई।
कटघोरा वन मंडल के चैतमा रेंज में एक तेंदुए के शिकार करने का मामला सामने आया है।
बुधवार को कोरबा जिले के राहा जंगल में तेंदुए का शव मिला है।
जांच में पाया गया है कि तेंदुए का नाखून, दांत समेत कई अंग गायब हैं।
तेंदुए के शिकार की सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक शव परीक्षण के अनुसार, जंगली जानवर को जहर देकर मारा गया था।
कटघोरा के प्रभागीय वन अधिकारी कुमार निशांत ने कहा, लगभग सात साल की उम्र के तेंदुए का शव बुधवार को कटघोरा वन प्रभाग के अंतर्गत चैतमा वन क्षेत्र में पाया गया है। उन्होंने कहा, तेंदुए के चार पंजे, जबड़े और त्वचा का एक हिस्सा गायब पाया गया, जिससे अवैध शिकार की अटकलें शुरू हो गईं है।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।