- होम >>
Chhattisgarh: पहले पढ़ा मंत्र फिर शख्स ने काट दी अपनी जीभ, अस्पताल में भर्ती; क्या है पूरा मामला?
- न्यूज़
- Wednesday | 8th May, 2024
पीटीआई, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अंधविश्वास की अजीबो-गरीब घटना सामने आई है।
यहां 33 वर्षीय शख्स ने भगवान को चढ़ाने के लिए अपनी जीभ काट दी।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना आज सुबह अंजोरा पुलिस चौकी सीमा के अंतर्गत थनौद गांव में हुई।
मंत्र पढ़ने के बाद काटी अपनी जीभ शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राजेश्वर निषाद गांव के एक तालाब के पास गया और कुछ मंत्र पढ़ने के बाद चाकू से अपनी जीभ काट ली और उसे तालाब के किनारे एक पत्थर पर रख दिया।
जब ग्रामीणों ने उसे मंदिर में खून से लथपथ देखा, तो उन्होंने एम्बुलेंस बुलाई और उसे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
क्या है पूरा मामला? इसकी सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
ग्रामीणों के अनुसार, निषाद की पत्नी गूंगी (बोलने में असमर्थ) है और उसने किसी इच्छा की पूर्ति के लिए भगवान शिव को अपनी जीभ की बलि चढ़ा दी थी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।