- होम >>
Chhattisgarh: संस्कृत विद्यामंडलम की 10वीं की परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, जिसे बनाया थर्ड टॉपर; उसने परीक्षा ही नहीं दी
- न्यूज़
- Sunday | 19th May, 2024
कक्षा 10वीं में चंद्रभागा कश्यप और 12वीं में यामिनी भगत ने टॉप किया है।
रिजल्ट प्रतिशत की बात करें तो 10वीं का 98.48 फीसदी और 12वीं का 98.43 फीसदी रहा है। जांच के लिए गठित नहीं की गई कोई टीम मीडिया के माध्यम से 10वीं की परीक्षा में गड़बड़झाला सामने आने के बाद अबतक बोर्ड अधिकारियों की तरफ से जांच के लिए कोई टीम गठित नहीं की गई है।
10वीं की मेरिट सूची के अनुसार 44 वर्षीय मोहनमती तीसरे नंबर की टॉपर रही हैं।
उसे खरसिया स्थित दीपांशु संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरदा (रायगढ़) से पढ़ाई करना बताया गया है।
मोहनमती का रिजल्ट 83.71 प्रतिशत बताया गया है, जबकि वे परीक्षा में बैठी ही नहीं थीं। पहले से ही फॉर्म रिजेक्ट संस्कृत बोर्ड के अनुसार, मोहनमती का फॉर्म पहले से ही तकनीकी कारणों से रिजेक्ट किया जा चुका है।
इस वजह से वे परीक्षा में बैठी ही नहीं, जबकि रोल नंबर 24102722, जिसे मेरिट सूची में मोहनमती का बताया गया है, जबकि वह मोहनमती का न होकर एक दूसरी छात्रा का है। लिपकीय त्रुटियों के कारण हुआ ऐसा छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम रायपुर की सचिव अलका दानी ने कहा कि कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष नौवीं से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष 12वीं तक का वर्ष 2024 का परीक्षा परिणाम 15 मई को घोषित किया गया था।
परीक्षा परिणाम के साथ कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं की अस्थायी प्रावीण्य सूची जारी की गई थी।
If You Like This Story, Support NYOOOZ
Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.
अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।






डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।