Kawardha Accident: सेमहारा गांव में एक साथ जलीं 19 चिताएं, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल; पूरे गांव में गमगीन माहौल

ब्रेक फेल या तेज रफ्तार ने ली 19 लोगों की जान? जानकारी के लिए बता दें कि कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में सोमवार को बहपानी गांव के पास एक पिकअप ट्रक के खाई में गिर जाने से कम से कम 19 मजदूरों की मौत हो गई।

यह घटना तब हुई जब तेंदू पत्ता इकट्ठा कर लौट रहे 25 मजदूरों का पिकअप ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वे खाई में गिर गए।

बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ तब पिकअप वाहन की स्पीड बहुत तेज थी और वाहन अनियंत्रित होने के कारण वाहन सड़क हादसे का शिकार हुआ। हालांकि, ड्राइवर का कहना है कि गाड़ी का ब्रेक फेल होने के कारण ये हादसा हुआ था।

वाहन करीब तीन से चार बार पलटी थी।

इस कारण लोगों को गंभीर चोट आई थी।

समय पर मेडिकल ट्रीटमेंट न मिलने के कारण मौके पर ही 15 लोगों ने दम तोड़ दिया।  PM मोदी ने जताया शोक घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कवर्धा घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर ट्वीट किया, छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा बेहद दर्दनाक है।

इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं।

If You Like This Story, Support NYOOOZ

NYOOOZ SUPPORTER

NYOOOZ FRIEND

Your support to NYOOOZ will help us to continue create and publish news for and from smaller cities, which also need equal voice as much as citizens living in bigger cities have through mainstream media organizations.

डिसक्लेमर :ऊपर व्यक्त विचार इंडिपेंडेंट NEWS कंट्रीब्यूटर के अपने हैं,
अगर आप का इस से कोई भी मतभेद हो तो निचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखे।

अन्य रायपुर की अन्य ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें और अन्य राज्यों या अपने शहरों की सभी ख़बरें हिन्दी में पढ़ने के लिए NYOOOZ Hindi को सब्सक्राइब करें।